कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से बचाने के लिए अपने 8 विधायकों को कर्नाटक भेजा है. BJD ने अपने विधायकों को नवीन पटनायक के आवास पर आवश्यक बैठकों में भाग लेने का निर्देश दिया है. कांग्रेस के आठ विधायक बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं और सोमवार को भुवनेश्वर लौटेंगे.