हरियाणा के फरीदाबाद में 19 साल के लड़के ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि कुछ लोगों ने AI तकनीक से राहुल और उसकी बहनों की अश्लील फोटो और वीडियो बनाए थे. आरोपियों ने इन फर्जी तस्वीरों को दिखाकर राहुल से 20 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी थी.