दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रो विजय कुमार मल्होत्रा का नई दिल्ली AIIMS में निधन हो गया दिल्ली में भाजपा की स्थापना और मजबूती में केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना के साथ उनकी अहम भूमिका रही प्रो मल्होत्रा ने 1999 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को करीब 30 हजार वोटों से हराया था