ब्रिटेन का आधुनिक एफ-35 फाइटर जेट तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 20 दिनों से फंसा है. ब्रिटिश रॉयल नेवी ने विमान की मरम्मत के लिए नई टीम भेजने की योजना बनाई है. अधिकारियों के मुताबिक, ब्रिटिश इंजीनियरों की ये टीम इस हफ्ते केरल आ सकती है. इसे सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से एयरलिफ्ट करने के विकल्प पर भी विचार हो रहा है.