दिल्ली सरकार ने अटल कैंटीन योजना शुरू की है ताकि राजधानी दिल्ली में कोई भी व्यक्ति रात को भूखा न सोए। अटल कैंटीन में पौष्टिक भोजन वाली एक थाली मात्र 5 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी. दिन में 2 बार भोजन मिलेगा दिल्ली में जगह-जगह कुल 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जिनमें पहले चरण में 45 कैंटीन शुरू की गई हैं.