दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम की स्थिति गंभीर हो गई है. मौसम विभाग ने मोबाइल फोन पर एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट जारी कर अगले तीन घंटे के लिए चेतावनी दी है. चेतावनी में तेज आंधी, बिजली कड़कने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के बारे में सूचित किया गया है.