दिल्ली पुलिस ने ‘बिग बॉस’ विजेता एल्विश यादव के घर गोलीबारी मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शूटरों के नाम गौरव और आदित्य हैं, जो हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. एक अन्य आरोपी इशांत गांधी को हाल ही में फरीदपुर गांव में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था.