तालिबान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश से रोका गया था, जिससे विवाद छिड़ा. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने महिला पत्रकारों के बहिष्कार की निंदा करते हुए इसे भेदभावपूर्ण और चिंताजनक बताया. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि तालिबान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सरकार ने नहीं किया था.