ईडी ने मुंबई में 117.06 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में अमित अशोक थेपड़े को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले दो महीने से साउथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में छुपा था, जहां से नकदी और गहने बरामद हुए. जांच में पता चला कि अमित थेपड़े ने कई प्रॉपर्टीज पहले ही बेच दी थीं, फिर भी बैंक से करोड़ों का कर्ज लिया.