भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया है. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और शाम 5 बजे मतगणना शुरू की जाएगी. भाजपा उन छह राज्यों में सरकार चला रही है या गठबंधन सहयोगी है, जिससे उसे राज्यसभा में बढ़त मिलने की संभावना है.