राजस्थान के फलोदी जिले में पेड़ पर पेन टांगने से सरकारी नौकरी मिलने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. फैक्ट चेक में ये दावा गलत साबित हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये खबर महज एक अफवाह है. पुलिस अधिकारियों ने इस अफवाह को अंधविश्वास बताया और युवाओं को ऐसे वीडियो से दूर रहने की सलाह दी.