कोटपूतली के बर्डोद कस्बे में दीपोत्सव की तैयारियों के दौरान बारूद पोटास फटने से चार लोग झुलस गए।. 13 वर्षीय आशीष और उसकी मां शकुन्तला ने बाजार से खरीदा गया पोटास पैंट की जेब में रखा था, जो अचानक फट गया. 11 वर्षीय केशव शर्मा और उनकी मां दिव्या शर्मा के बैग में रखा पोटास भी बाजार में अचानक फट गया और दोनों झुलसे.