दिवाली और छठ पर्व के दौरान देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. दिल्ली, मुंबई और सूरत जैसे बड़े शहरों के स्टेशनों पर ट्रेन पकड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बारह हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का प्रबंध किया है_