असम के गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से उनके परिवार और देशभर के फैंस गहरे सदमे में हैं. जुबीन गर्ग की मौत की खबर से आहत असम के माजुली के एक युवक ने ब्रह्मपुत्र नदी में छलांग लगा दी. युवक ने नदी में कूदने से पहले अपनी कमीज़ फाड़कर जुबीन दा का नाम लिया और बाद में बेहोश मिला.