गुरुग्राम में हुई विदेशी महिला की मौत की घटना की जांच में पता चला कि यह तेज रफ्तार कार की टक्कर का परिणाम थी. घटना दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुई जहां महिला को KIA CARENS गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी थी. आरोपी ड्राइवर राजस्थान के झुंझुनू का निवासी देशराज है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.