यमन में हत्या के दोषी केरल की नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, लेकिन फांसी टाल दी गई. निमिषा ने यमन में अपने बिजनेस पार्टनर को बेहोशी का इंजेक्शन दिया था जिसकी ओवरडोल की वजह से उसकी मौत हो गई थी. यमनी शरिया कानून के तहत पीड़ित परिवार मुआवजा स्वीकार कर माफी दे सकता है, जिससे फांसी की सजा रद्द हो सकती है.