उत्तराखंड में भूस्खलन और खराब मौसम के कारण धराली पहुंचने के लिए हवाई रास्ते का सहारा लिया गया है. सेना और एनडीआरएफ के जवानों तथा जरूरी उपकरणों को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीपैड तक एयरलिफ्ट किया गया है. नेशनल हाईवे पर पहाड़ टूटने से रास्ते बंद होने के कारण राहत कार्य और बचाव अभियान प्रभावित हो रहे हैं.