उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया. केंद्र सरकार ने दो चिनूक और दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपलब्ध कराए हैं.