कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने परिसीमन बिल को राजनीतिक नोटबंदी करार देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे जल्दबाजी में लागू न करें. डीएमके सांसद कनिमोझी ने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.