दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई की एनआईए कस्टडी सात दिन और बढ़ा दी है. अनमोल बिश्वोई ने पूछताछ में अपने गिरोह के सदस्यों और आपराधिक कार्यों के बारे में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं NIA जांच में पाया गया कि अनमोल ने अमेरिका से निर्देश देकर भारत में कई संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था.