दिल्ली के विवेक विहार में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हुई, इसमें डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. आग सुबह करीब तीन बजे लगी, जिसमें दमकल की बारह से चौदह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाई गई. मृतकों में अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता, बेटा निशांत, बहू आंचल और पोता मास्टर आकाश शामिल हैं.