वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बस के अंदर लगी आग में 25 वर्षीय बस हेल्पर सुनील की मौत हो गई सुनील ने मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई थी, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन सुनील को बचाया नहीं जा सका