दिल्ली में अगस्त महीने में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब तक 399.8 मिमी बारिश हो चुकी है. शुक्रवार को भारी बारिश से कई जगह जलभराव हुआ. शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक जाम हो गया. मंडावली में दीवार गिरने से तीन बच्चे बाल-बाल बच गए. राजनीतिक दलों ने एकदूसरे पर निशाना साधा.