दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में आर्म्स सप्लायर काकू पहाड़िया को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान काकू पहाड़िया के पैर में गोली लगी है और उसे एम्स ड्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया मुठभेड़ में कुल आठ राउंड फायरिंग हुई जिसमें दो पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी.