दिल्ली पुलिस ने खंजावाला के महावीर विहार में नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में हजारों नकली टूथपेस्ट ट्यूबें, मशीनरी, कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई है. इस नकली टूथपेस्ट में इस्तेमाल होने वाला पेस्ट घटिया क्वालिटी का था, अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाया जा रहा था.