IMD ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में गंभीर शीतलहर तथा अत्यधिक घने कोहरे के कारण रेड अलर्ट जारी किया है. हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, UP और बिहार में घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित. दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी. 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम होने की संभावना है.