सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में ओलावृष्टि और गरज/बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में गरज/बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में 31 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.