दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास आधी रात को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग लगाई और ड्रोन कैमरों से निगरानी करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने और पत्थरबाजी की, जिससे पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.