दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के कायाकल्प के लिए ₹60 लाख का टेंडर जारी किया गया है. ये टेंडर बंगला नंबर 1 के रेनोवेशन के लिए है, जहां मुख्यमंत्री रहेंगी. रेनोवेशन में मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल कार्य और हाई-टेक उपकरण शामिल होंगे. रेनोवेशन का कार्य 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.