दिल्ली हादसे में साहिल की मौत का मामला सुर्खियों में है. अब इस मामले में आरोपी के पिता का पक्ष सामने आया है. आरोपी के पिता ने बताया कि हादसे के समय वह कुशीनगर में थे और गाड़ी चलाने की जानकारी उन्हें नहीं थी. आरोपी के पिता ने कहा कि गाड़ी के 13 चालान ड्राइवर के नाम पर हैं. उन्होंने साहिल की मौत पर दुख जताया है.