देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर विवाद के बाद हिंदू युवक विनोद कश्यप की पीट-पीट कर हत्या हुई. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला कर आग लगा दी और पुलिस से झड़प भी हुई. पुलिस ने हत्या में शामिल बारह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.