चक्रवाती तूफान दित्वा श्रीलंका तट से उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तूफान के कारण इन राज्यों के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.