सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. आज पीएम से उनकी औपचारिक मुलाकात हुई. राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और उन्होंने दो बार लोकसभा सदस्य के रूप में भी काम किया है. राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा के पास संसद में बहुमत है.