संसद का मानसून सत्र एक महीने चलेगा और यह 21 जुलाई से 21 अगस्त तक आयोजित होगा. विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के बयान को लेकर सरकार को संसद में घेरने की तैयारी कर रहा है. बिहार में मतदाता पुनरीक्षण और एसआईआर को लेकर विपक्ष विशेष रूप से चुनाव आयोग और सरकार पर सवाल उठाएगा.