सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका आठ जून को दी गई थी लेकिन अब तक सूचीबद्ध नहीं हुई है. वकील ने आशंका जताई कि कोर्ट की रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण फाइलें अंतिम स्तर पर गायब हो गई हैं. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा कि फाइलें गुम होने की स्थिति में पूरी जांच की जाएगी.