भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर नियुक्त किया है. एन.एस. राजा सुब्रमणि पदभार ग्रहण करने के बाद सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल तीस मई दो हजार छब्बीस को समाप्त होगा.