सीबीआई ने करीब सात साल से फरार नसीरिन ताज को बैंक धोखाधड़ी के मामले में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. नसीरिन ताज पर 12.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों से लोन लिया गया था. आरोप है कि नसीरिन ने खेती के नाम पर लिए गए लोन का इस्तेमाल पुराने कर्ज चुकाने में किया था.