CBI ने CREST चंडीगढ़ मामले में 75.34 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ी पहली चार्जशीट दाखिल की है. मामले में IDFC फर्स्ट बैंक के 5 और CREST के 2 कर्मचारी, दो शेल कंपनियां और चार अन्य व्यक्ति आरोपी हैं. आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.