पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग से निवेश, इनोवेशन बढ़ाने का आग्रह करते हुए बजट को विकसित भारत 2047 का अहम कदम बताया उन्होंने बजट को निरंतर राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा मानकर इसके जमीनी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक में सुधारों से व्यापार में आसानी और तकनीकी नेतृत्व वाली शासन व्यवस्था मजबूत हुई