दिल्ली-NCR के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर पहुंचकर सांस संबंधी रोगों का खतरा बढ़ा रहा है. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 से 407 के बीच दर्ज हुआ है जो अत्यंत खराब है. विशेषज्ञ बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों को प्रदूषित हवा से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे.