दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हत्यार भी बरामद हुए हैं. जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे पार्किंग विवाद के चलते आसिफ कुरैशी की हत्या की गई.