दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने हत्या की सुनियोजित साजिश बताया है. पुलिस ने राजकोट निवासी आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर खुफिया एजेंसियों के साथ संयुक्त पूछताछ शुरू की है. बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने हमले की साजिश में आम आदमी पार्टी के शामिल होने का आरोप लगाया है.