उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भूस्खलन पीड़ितों से मिलने गए थे और रास्ते में भूस्खलन देखा. भूस्खलन के दौरान अनिल बलूनी ने गाड़ी से उतरकर लोगों को पीछे आने के लिए कहा और सुरक्षित जगह भागे. सांसद ने ट्वीट कर उत्तराखंड में आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन की गंभीरता और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति बताई.