हिमाचल प्रदेश की बीड़ बिलिंग घाटी विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल है जहां दुनियाभर के पायलट आते हैं ऑस्ट्रिया के पायलट फिलिप ने तीन दिन तक धौलाधार पर्वत शृंखला में पैराग्लाइडिंग करते हुए दो रातें बिताईं शनिवार को मनाली की रेनसुई में क्रैश लैंडिंग के दौरान फिलिप गंभीर रूप से घायल हो गए थे