मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया. बाइक सवार दंपति ने जब विरोध जताया, तो पुलिसकर्मियों ने महिला को जबरन पकड़कर गाड़ी में बिठाने की कोशिश की. पीड़िता अनुराधा कुमारी ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ शारीरिक हमला और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.