लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा है. इस मौके पर आरजेडी के विधायक भरत बिंद भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. मैथिली ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी.