भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में केवल फोटो खिंचाने वालों पर तंज कसा है. खेसारी लाल ने कहा कि प्रेमानंद महाराज पाप धोने वाली मशीन नहीं हैं, बल्कि उनके त्याग को अपनाना जरूरी है. खेसारी लाल ने अपील की कि लोग प्रमोशन के लिए प्रेमानंद महाराज के पास न जाएं, उनकी बातों का अनुसरण करें.