कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला का उसके पति ने चरित्र पर शक के चलते बेरहमी से कत्ल कर दिया. रेखा पर उसके पति ने बेटी के सामने एक दर्जन से अधिक चाकू के वार किए गए, इस घटना में उसकी मौत हो गई. रेखा और लोकेश ने मंदिर में शादी की थी, इसके पहले वे लिव इन में रह रहे थे. लेकिन फिर भी उसे चरित्र पर शक था.