बंगाल चुनाव में रत्ना देबनाथ पानीहाटी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं. उनकी बेटी की अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद हत्या कर दी गई. रत्ना देबनाथ कहती हैं कि मैंने भाजपा को इसलिए चुना क्योंकि टीएमसी के खिलाफ लड़ने का यही एक रास्ता था.