पश्चिम बंगाल में लगभग पंद्रह वर्षों के ममता बनर्जी शासन के बाद भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. ब्रिगेड परेड ग्राउंड औपनिवेशिक काल से लेकर आजाद भारत तक कई राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं का केंद्र रहा है.